Cyclone Dana: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, तूफान 'दाना' का असर, इन 9 ट्रेनों को किया गया रद्द

Train Cancellation Dana Cyclone: ओडिशा में चक्रवाती तूफान डाना को लेकर अलर्ट हैं,लेकिन इसका असर रेलवे सेवाओं में भी पड़ रहा है। इस चक्रवात के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 9 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रियों के लिए जानना जरुरी हैं कि दाना तूफान की वजह से उनके सफर में क्या असर पड़ेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियां चक्रवर्ती तूफान डाना के कारण प्रभावित रहेगी।

(1) गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 09060 ब्रह्मपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

india news

(4) गाड़ी संख्या 20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें Shalimar Express Derail: पटरी से उतरी ट्रेन, नागपुर में शालीमार एक्सप्रेस हुई डिरेल

(6) गाड़ी संख्या 09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

Dana Cyclone Train Cancellation

ज्ञात हो कि ओडिशा और बंगाल सहित कई राज्यों पर चक्रवात दाना का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग मुताबिक कि अगले 24 घंटे में अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होने की संभावना है। जिसकी वजह से चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

यह भी पढ़ें चक्रवात 'दाना' लाएगा ओडिशा में तूफान, 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए जरूरी अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+