सतपाल महराज पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का पलटवार,कहा- भाजपा सरकार डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन है

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। बुधवार को रायपुर में उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में घोटाले-ही-घोटाले किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा को विजयी बनाकर यहाँ डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत पर बल दिया। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सतपाल पर महाराज के बयानों पर कांग्रेस का जवाब पेश किया है।

DHANANAJY SINGH

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2018 के पहले भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन राम वन गमन पथ माता कौशल्या की मंदिर नही बनाए।भाजपा की डबल इंजन की सरकार यानी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार,वादाखिलाफी धोखा,लूट झूठ और जुमला इसके अलावा कुछ नही है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार से जनता को डबल धोखा मिल रहा है। मोदी, योगी, मामा, और खट्टर ने जनता के भविष्य का भट्ठा बैठा दिया। डबल इंजन की सरकार ने परेशानियों में जनता से ताली घंटी दीया जलवाते रहे और देश प्रदेश की सम्पतियों को दो लोगो को माटी के मोल बेचकर चुना लगा रहे है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित भाजपा शासित राज्यों एवं केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव में जनता से किये वादों में से एक भी वादा को पूरा नहीं किया है सिर्फ धोखा दिया है जनता भाजपा की केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों से धोखा खायी है। डबल इंजन की सरकार जनता के भविष्य को कुचल रही है जनता के ऊपर डबल आफत बनकर टूट रही है किसान, नौजवान, माता, बहने, और बेटियों सबके लिए ट्रबल इंजन है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- हम उनको झूठा बोलते हैं, इसमें गलत क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+