कांग्रेस ने जारी की भाजपा नेताओं के साथ Mahadev App के आरोपियों की तस्वीर, लगाए बड़े आरोप

CHHATTISGARH BHUPESH BAGHLE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ी बात कही है। शनिवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने साजिश रची। ईडी ने जिस ड्राइवर के बयान पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है।

sushil anand congress

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के इशारों पर ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्वक प्रेस नोट जारी किया। इसमें ईडी ने सिर्फ एक आरोपी के फौरी ब्यान के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के, बिना किसी जांच के पैसे लेने का प्रेसनोट हड़बड़ी में जारी कर दिया। इसी के द्वारा जारी प्रेस नोट यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि यह भाजपा को एक चुनावी मुद्दा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से षड़यंत्रपूर्वक जारी किया है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस ड्राईवर के बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगाये गये है, वह भाजपा का कार्यकर्ता है। वह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे के अनन्य सहयोगी पियूष मिश्रा का सहयोगी है। वह रमन सिंह का भी कार्यकर्ता है। रमन सिंह के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में है। कांग्रेस नेता ने कुछ तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि असीम दास जिसके साथ रमन सिंह और पियूष मिश्रा जो भाजपा का पार्षद है, जो प्रेम प्रकाश पांडे का प्रतिनिधि था, उसके बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना साफ करता है कि ईडी का प्रेस नोट भाजपा की साजिश है।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महादेव एप्प को भाजपा का पूरा संरक्षण है, केंद्र सरकार और भाजपा के संरक्षण में ही महादेव एप्प चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के साथ महादेव एप्प के सरगना सौरभ चंद्राकर और युसूफ पुट्टी जो कि महादेव एप्प का एक सहयोगी है जिसके खिलाफ एफआईआर भी हुई उसकी तस्वीर रमेश बैस के साथ है। युसूफ पुट्टी के साथ दुबई कौन से भाजपा नेता गये थे इसकी जांच होनी चाहिये?

यह भी पढ़ें Mahadev App Case: ईडी की कार्रवाई पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, वह जो कर रहे हैं, कल उसका भी भुगतान करेंगे

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश है। ईडी लगातार कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का षड़यंत्र केंद्र के इशारे पर कर रही है। अब तो इस मामले में भाजपा नेताओं के साथ उसकी सांठगांठ उजागर हो चुकी है। महादेव एप्प को भाजपा की केंद्र सरकार और यूपी की योगी सरकार का संरक्षण है।

शुक्ला ने आगे कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो केंद्र सरकार महादेव एप्प के सरगना जो दुबई में बैठे है, उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं कर रही? उनको भारत लाने के लिये क्या प्रयास किये गये? केंद्र इस ऑनलाईन गेमिंग एप्प पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रहा है? जब चाईना 150 से अधिक एप्प पर एक दिन में प्रतिबंध लगा सकता है, तो इस एप्प पर केंद्र की मेहरबानी के मायने है। महादेव एप्प एक संगठित गिरोह है। जो कि इस देश के बाहर विदेश से संचालित होता है केन्द्र सरकार अगर चाहे तो विदेश में बैठे हुये अपराधियों के ऊपर कार्यवाही कर सकती है। लेकिन इस मामले में केन्द्र सरकार और भाजपा की रहस्यमयी चुप्पी अनेक संदेहों को जन्म देती है।

यह भी पढ़ें Mahadev App: सीएम भूपेश बघेल का PM मोदी से सवाल, आपके दुबई वालों से क्या संबंध हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+