Mahadev App: सीएम भूपेश बघेल का PM मोदी से सवाल, आपके दुबई वालों से क्या संबंध हैं?

BHUPESH BAGHEL MAHADEV APP: भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने ईडी ने प्रेस नोट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सीएम पर आरोप महादेव ऐप मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को उनकी छवि खराब करने के लिए बीजेपी द्वारा रची गई एक साजिश बताया है।

BHUPESH MODI

शनिवार को कोंडागांव में आयोजित कांग्रेस की रैली में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले रायपुर में के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये लोग (भाजपा) सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं,इसलिए ईडी और आईटी माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी पूछ रहे हैं, दुबई वालों से क्या संबंध है? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि दुबई वालों से आपके क्या संबंध हैं? बघेल ने आगे कहा कि लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद भी महादेव एप के प्रमोटरों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? बघेल ने सवाल उठाया कि यह गिरफ्तारी करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। एप को बंद करने की जिम्मेदारी भी भारत सरकार की है। सीएम भूपेश बघेल ने आक्रमण तेज करते हुए कहा कि मै प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि आपकी दुबई वालों से क्या डील हुई है। डील नहीं हुई है, तो उसे बंद क्यों नहीं किया। बंद नहीं कर रहे हैं,इसका मतलब आपने डील कर ली है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मुझपर बिना किसी जांच के आपने आरोप लगा दिया गया है। ईडी और आईटी घूम रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि होटल में पैसा कैसे पहुंचा?"

यह भी पढ़ें कांग्रेस के डिजिटल प्रचार अभियान का हिस्सा निकला प्रमोद, पंचायत वेब सीरीज से है प्रभावित

इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि इस मामले को चुनाव आयोग ( के समक्ष भी उठाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार निश्चित है,इसलिए भाजपा पार्टी ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि भूपेश बघेल की छवि खराब करने की साफ़ साजिश है। कांग्रेस आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी।

ज्ञात हो कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक छापेमार कार्रवाई के बाद ईडी ने दावा किया कि महादेव सट्टेबाजी एप प्रमोटरों ने अब तक बघेल को करीब 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ईडी ने इसे जांच पड़ताल का विषय बताया है।

यह भी पढ़ें Mahadev App Case: ईडी की कार्रवाई पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, वह जो कर रहे हैं, कल उसका भी भुगतान करेंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका काम (भाजपा) लोगों को डरना और फंसना है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करना है, लेकिन छत्तीसगढ़ में डरने वाले नेता और मतदाता नहीं है ,जो वह कर रहे हैं,कल उसका भी भुगतान करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के घोषणा पत्र पर भी अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कांग्रेस से COPY किया है।

यह भी पढ़ें मल्लिकार्जुन खड़गे ने कसा PM मोदी पर तंज, कहा- आप प्रधानमंत्री हैं, आपका छत्तीसगढ़ में क्या काम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+