Mahadev App Case: ईडी की कार्रवाई पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, वह जो कर रहे हैं, कल उसका भी भुगतान करेंगे
CHHATTISGARH KHADGE: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई ने हंगामा मचा रखा है। शुक्रवार को ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह दावा किया था कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटरों ने 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, इसकी जांच की जा रही है। इधर सीएम भूपेश बघेल ने इन आरोपों का गलत बताया है। शनिवार को रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने भी इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका काम (भाजपा) लोगों को डरना और फंसना है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करना है, लेकिन छत्तीसगढ़ में डरने वाले नेता और मतदाता नहीं है ,जो वह कर रहे हैं,कल उसका भी भुगतान करेंगे। खड़गे ने भाजपा के घोषणा पत्र पर भी अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कांग्रेस से कॉपी किया है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी की टीम ने भिलाई के सुपेला पुलिस थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल भीम सिंह यादव और कार ड्राइवर आसिम दास बंगाली को हिरासत में लेकर शाम को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया है। अदालत ने ने दोनों आरोपितों को 10 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
इधर ईडी की प्रेस विज्ञप्ति को 'नया कारनामा' बताते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि दिन में बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी गारंटी देते हैं और शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सरकार को बदनाम करने की ली हुई सुपारी के तहत ईडी से बयान जारी करवाते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP देगी किसानों को 2 वर्षों का बकाया बोनस, 20 POINTS में समझिये भाजपा का संकल्प पत्र












Click it and Unblock the Notifications