कांग्रेस नेता सुशील आनंद ने ईडी की कार्रवाई पर उठाये सवाल,कहा- साजिश कुछ नहीं चलेगा, फिर कांग्रेस जीतेगी
Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई चुनावी मुद्दा बन चुकी है। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी लगातार कार्रवाई पर सवाल उठाकर केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रविवार को एक बयान जारी करके कहा कि भाजपा का झूठ, ईडी की साजिश कुछ नहीं चलेगा, फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

शुक्ला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, नौजवान, मजदूर, माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सक्षम बनाने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई ऊंचाइयों में ले जाने को फिर कांग्रेस की सरकार बनाने पंजा निशान की बटन दबायेगी ,कमल फिर मुरझाएगा। कांग्रेस के प्रति आमजनों का भरोसा, विश्वास और पांच सालों के कार्य के आगे न मोदी का चेहरा चलेगा, न उनकी ईडी की कालगुजारी चलेगी। कांग्रेस प्रत्याशियों से मुकाबला में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अपनी जमानत बचा ले यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि पहले चरण के चुनाव में आने वाले 20 विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बस्तर बीजेपी मुक्त है और राजनांदगांव के 8 विधानसभा में 7 पर कांग्रेस के विधायक हैं, इस दफा पहल चरण के चुनाव में कांग्रेस 20 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाएगी। राजनांदगांव सीट से रमन सिंह, खैरागढ़ से उनके भांजा विक्रांत सिंह, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी को जनता धूल चटायेगी। पहले चरण के मतदान में बोजेपी के 20 के 20 प्रत्याशी की जमानत बचा ले यह बड़ी बात होगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का समर, CM भूपेश बघेल करेंगे नामांकन दाखिल, प्रियंका गांधी होंगी शामिल












Click it and Unblock the Notifications