छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का समर, CM भूपेश बघेल करेंगे नामांकन दाखिल, प्रियंका गांधी होंगी शामिल
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैलियों पर आज सबकी नज़र रहेगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम भूपेश बघेल का नामांकन जमा करवाने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी खुद छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। सोमवार को सीएम भूपेश बघेल के साथ ही दुर्ग जिले के सभी 6 कांग्रेस उम्मीदवार भी नामांकन भरेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेता मौजदू रहेंगे। बघेल का नामांकन होने के बाद प्रियंका गांधी एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगी। ज्ञात हो कि दुर्ग को सीएम भूपेश बघेल समेत करीब आधा दर्जन मंत्रियों का गृहजिला होने के कारण राज्य में वीआईपी जिला माना जाता है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है. इसके बाद नामांकन फार्म की स्क्रूटनी का काम शुरू हो जायेगा। राज्य में दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। . दोनों ही चरणों के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।
दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा से सीएम भूपेश बघेल का मुकाबला बीजेपी ने सांसद विजय बघेल के साथ हैं, जो रिश्ते में भूपेश के भतीजे हैं। इससे पूर्व भी कई बार भूपेश बघेल और विजय बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से एकदूसरे से मुकाबला कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें बीजेपी पर CM भूपेश बघेल का तंज, कहा- बीजेपी ने नहीं की अब तक कोई घोषणा












Click it and Unblock the Notifications