कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दी चुनौती, अमित शाह नगरनार नहीं बेचने का आदेश दिखाएं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रण में कांग्रेस भाजपा के हर सवालों का जवाब दे रही है। शुक्रवार को रायपुर में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुये कहा कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आये, एक और झूठ बोलकर गये हैं कि बस्तर एनएमडीसी संयंत्र नहीं बेचा जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने नगरनार को बेचने का फैसला कर लिया है। इसके बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 14 अक्टूबर 2020 में भारत सरकार ने एनएमडीसी (नगरनार) स्टील प्लांट में 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया था। इस काम के लिए भारत सरकार के वित्त विभाग के अधीन "निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग" (डीआईपीएएम) को सौंपा गया। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा लिया गया। इस बैठक में नगरनार स्टील प्लांट के राजनीतिक विनिवेश का काम सितंबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया।
प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए "दीपम" (डीआईपीएएम) ने 2 दिसंबर 2022 को नगरनार की रणनीतिक बिक्री हेतु प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की गयी। इस निविदा के संबंध में निजी निवेशकों को अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रश्न जमा करने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2022 तथा बोली जमा करने की आखरी तिथि 27 जनवरी 2023 रखी गयी थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सवाल, मोदी सरकार ने रबी के धान MSP क्यों नहीं बढ़ाई ?












Click it and Unblock the Notifications