छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सवाल, मोदी सरकार ने रबी के धान MSP क्यों नहीं बढ़ाई ?
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ज्ञात हो कि धान खरीदी के मामले पर दोनों सरकार के बीच तकरार देखी जाती रही है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार ने रबी फसल के लिये गेंहूं, जौ, चना, मसूर के लिये समर्थन मूल्य घोषित किया है लेकिन धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि की कोई घोषणा नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य नहीं घोषित करके राज्य के किसानों के साथ अन्याय है। छत्तीसगढ़ का किसान खरीफ के साथ रबी में भी धान की खेती करता है। ऐसे में धान के समर्थन मूल्य की भी बढ़ोतरी की जानी चाहिये,लेकिन मोदी सरकार की प्राथमिकता में छत्तीसगढ़ के किसान है ही नहीं। बीजेपी केवल वोट हासिल करने के लिये किसानों के बारे में बात करते है, हकीकत में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के कृषकों के लिये दुर्भावना रखती है। भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों के विरूद्ध खड़ी है। इसीलिये रबी की फसल की कीमतों में धान के समर्थन मूल्य की वृद्धि नहीं किया गया।
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ के धान खरीदी बंद करने का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा नहीं चाहती धान की 2640 में या उससे अधिक दाम में खरीदी हो, इसीलिये छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा की जाने वाली धान खरीदी में भाजपा अड़ंगा पैदा करती है। छत्तीसगढ़ से लेने वाले चावल के कोटे को केंद्र ने 80 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 61 लाख मीट्रिक टन इसलिये किया गया, धान की कीमत समर्थन मूल्य से 1 रू. भी ज्यादा देने पर भाजपा अड़ंगा लगाती है। शुक्ला ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा राज्य सरकार को धमकी देती है कि छत्तीसगढ़ के द्वारा पूरा पैसा देने के बावजूद बारदाना की कोटे में मोदी सरकार कटौती करवाती है।
यह भी पढ़ें CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अमित शाह और हेमंत बिस्वा सरमा पर किया तीखा प्रहार












Click it and Unblock the Notifications