छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोषित किये 6 लोकसभा प्रत्याशी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट
Chhattisgarh Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ से 11 में से 6 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली सूची पर मुहर लग गई है। शुक्रवार को कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मंत्रणा हुई, और 6 नाम फाइनल किए गए। पहली सूची में राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह कोरबा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत को दोबारा प्रत्याशी बनाने पर सहमति बनी है। दुर्ग से राजेन्द्र साहू और महासमुंद सीट से राज्य के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसी तरह जांजगीर-चांपा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव डहरिया के नाम पर मुहर लग गई है। जबकि रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय का नाम घोषित किया गया है।
दिल्ली में कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कांग्रेस के लोकसभा कैंडिडेट की पहली सूची जारी की, राहुल वायनाड और भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ेंगे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। शुक्रवार शाम 7.15 बजे पार्टी ने 39 नामों का ऐलान किया। इस लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वह अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अतिरिकत भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी सूची में हैं।
यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव लड़ेंगे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस ने राजनांदगांव से दिया टिकट












Click it and Unblock the Notifications