CG: सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे रामकृष्ण अस्पताल, घायल जवानों से की मुलाकात
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार सुबह रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज केनिर्देश दिए। ज्ञात हो कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।
इससे पूर्व यह भी जानना आवश्यक है कि छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को ही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया,जबकि एक जवान शहीद और दो जवान घायल हो गए। आज रविवार को सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications