CG: सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को ही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया,जबकि एक जवान शहीद और दो जवान घायल हो गए। आज रविवार को सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन पहुंचकर शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

ज्ञात हो कि नारायणपुर में अबूझमाड़ में 14 जून को सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। जिसका जवाब बस्तर के चार जिलों नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और कांग्रेस के सुरक्षाबालों के जवानों ने दिया। मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे गए, जबकि जवान नितेश एक्का शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ें पीएम मोदी सिकलसेल के इलाज की सुविधा पर करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां तेज












Click it and Unblock the Notifications