भाजपा के चेहरे बदल गए, चरित्र नहीं, सीएम भूपेश बघेल के बयान पर जानिए क्या बोले रमन सिंह
पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ के नेताओ को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति में जगह मिलने वाले बयान पलटवार भी किया है।
दुर्ग, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर हमला बोला। इस बैठक में संसदीय बोर्ड में जगह नही मिलने को लेकर नेता आपस में चर्चा करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर बैठक में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ के नेताओ को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति में जगह नही मिलने वाले बयान पलटवार भी किया है।

मुख्यमंत्री ने कसा था तंज
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति की सूची जारी होते ही छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब प्रदेश बीजेपी पर तंज कसती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में छत्तीसगढ़ के नेताओ की उपेक्षा हो रही है। इस वक्त बीजेपी में सब कुछ बदल डालूंगा की राह पर काम चल रहा है। पहले हंटरवाली को देखा, अब जामवाल का भी असर दिखाई दे रहा है। भाजपा के चेहरे बदल गए लेकिन चरित्र नही बदला।

पूर्व सीएम ने किया पलटवार,
सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि संसदीय बोर्ड में सिर्फ 11 सदस्य होते हैं, और देश में इतने सारे राज्य हैं। सीएम भूपेश अपने पार्टी की चिंता करें। जहां 28 साल से एक ही परिवार का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वे अब तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नही बदल सके। भाजपा ने छोटा सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि कांग्रेस को अपनी चिंता करनी चाहिए। बीजेपी में किसी नेता की कोई उपेक्षा नहीं की जा रही। हमारे लिए प्रधानमंत्री मोदी ही चेहरा है और वहीं चरित्र भी, इसलिए हमारे चेहरे की चिंता सीएम न करें।

पूर्व सीएम बोले सबसे बड़ी पार्टी होने गौरव
पूर्व सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र में हमारी सरकार है। हमारे पास सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव है, सबसे अधिक राज्यों में भाजपा सरकार चला रही हैं। और सबसे अधिक सांसद और विधायक भी भाजपा के है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में सिमट चुकी है। 2 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। आने वाले 2023 के चुनाव में पूरे देश से कांग्रेसी समाप्त हो जाएगा। इसलिए सीएम भूपेश अपने पार्टी की चिंता करें।
Chhattisgarh BJP: पद से हटाये गए दिग्गज, अब क्या होगा? कौशिक, साय के भविष्य पर उठे सवाल
जानिए प्रदेश के समीकरण
छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा की सीटें हैं। जिनमे से वर्तमान में 9 लोकसभा सांसद बीजेपी के हैं। अब तक जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हमेशा यहां की जनता ने 9 से 10 सीटें भाजपा की झोली में डाले हैं। इसके बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या फिर अब पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के सांसदों को केवल राज्य मंत्री से ही संतुष्ट करना पड़ा है। वर्तमान में भी सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा हासिल है।8 साल बाद जब संसदीय बोर्ड की लिस्ट जारी हुई, जिसे लेकर कांग्रेस नेता बीजेपी नेताओ पर तंज कसने से पीछे नही रहे, बुधवार को बीजेपी की संसदीय बोर्ड की लिस्ट जारी की गई। 2014 के बाद पहली बार इसमें बदलाव किया गया। इसके साथ ही नई केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान हुआ। लेकिन इन दोनों टीमो में छत्तीसगढ़ के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications