शहीदों को श्रद्धांजली देने के बाद बोले CM भूपेश, घिर चुका है नक्सल कमांडर हिड़मा, छुपने की जगह नहीं बची
Naxal Dantewada: दंतेवाड़ा नक्सल हमले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे जवान नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए हैं, जवानो की शहादत बेकार नहीं जाएगी और तेजी के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हमारे जवान नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए हैं, जवानो की शहादत बेकार नहीं जाएगी और तेजी के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। जहां भी नक्सलियों के होने की सूचना मिलेगी, हमारे जवान घेरकर उनके साथ लड़ाई कर रहे हैं।
इन चार सालों में कोर एरिया है 75 कैम्प स्थापित किये हैं। पहले बफर ज़ोन में कैम्प खुलते थे। अब जगरगुंडा जाने के लिए सुकमा जाने की जरूरत नहीं है, अन्य स्थानों से भी जा सकते हैं। नक्सली नेता हिड़मा का मुख्यालय माने जाने वाला यह क्षेत्र चारो तरफ से घिर चुका है और उसके छुपने की जगह नहीं बची है। पुल- पुलिया,सड़क बनाई जा रही है, पुलिस कैम्प स्थापित किये जा रहे हैं, स्कूल,आंगनबाड़ी कैम्प खोले जा रहे हैं। जनता का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है,इसलिए नक्सली लगातार पीछे हटते जा रहे हैं। 2 साल बाद इस प्रकार की घटना होना इस बात का सूचक है कि नक्सलियों में हताशा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शासन की नीति के मुताबिक शहीद जवानों और नागरिकों को मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि जवानों की शहदत हुई है, इसे इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन पहले की तुलना में काफी अंतर आया है। पहले सुरक्षाबलों के कैम्पो के हमले होते थे और जवान अपनी सुरक्षा करते थे। अब नीति में परिवर्तन हुआ है, अब हमारे जवान सर्च करके नक्सलियों से लड़ते हैं और नक्सलियों को भी अपनी जान गंवानी पड़ती है।
जवान कैम्पों में जान नहीं दे रहे हैं,बल्कि लड़ते हुए शहीद हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना में पकडे गए नक्सलियों में एक हिरासत में हैं,जबकि एक का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा आगे कहा कि बहुत समय बाद ऐसी घटना घटी है,जब जवान जंगलों में जाकर नक्सलियों को पकड़कर ला रहे हैं। नक्सलियों को हिंसा छोड़कर भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करना चाहिए।
यह भी पढ़ें CG News: दंतेवाड़ा में नक्सल हमला, 11 जवान शहीद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications