CG News: दंतेवाड़ा में नक्सल हमला, 11 जवान शहीद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक
Dantewada Naxal Hamala: दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

Naxal Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा में सुरक्षाबलों पर माओवदियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों के द्वारा सड़क पर लगाए गए आईईडी में विस्फोट के कारण से 11 जवान शहीद शहीद हो गए है, जबकि एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
बहराहल इस नक्सल वारदात के संबंध में जाता है कि अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
जहां अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर की मृत्यु हो गई है।
यह भी पढ़ें CG News: 16 जून से शुरू होगा आगामी शिक्षा सत्र , तैयारियों के लिए अधिकारियों का दल गठित












Click it and Unblock the Notifications