छत्तीसगढ़ के युवाओं को सीएम भूपेश का बड़ा तोहफा, अब नहीं देनी पड़ेगी पीएससी,व्यापम की भर्ती परीक्षाओं में फीस
रायपुर,09 मार्च। छत्तीसगढ़ बजट 2022 जहां एक तरफ कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली लेकर आया, तो वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी बड़ा तोहफा लेकर आया है। बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किये गए अपने बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए व्यापम और पीएससी भर्ती परीक्षाओं फार्म भरते समय अभ्यर्थियों से कोई भी फीस नही देनी लेने का ऐलान किया है।

यानि अब छत्तीसगढ़ में अब छात्रों को पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कोई शुक्ल नहीं देना होगा। हालांकि यह सौगात केवल उन युवाओं के लिए है ,जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं। छतीसगढ़ के बाहर के अभ्यर्थियों को पीएससी परीक्षा के लिये अभी भी शुक्ल देना पड़ेगा।
एक जानकारी के मुताबिक छतीसगढ़ PSC में पूरे देश के छात्र परीक्षा में बैठते हैं। हाल ही में बीते दिनों 13 फरवरी को पीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा संपन्न हुई थी ,जिसमें 1 लाख 29 हजार 209 युवाओं ने परीक्षा फार्म भरा था। इसके अलावा व्यापम भी राज्य सेवा से जुड़ी कई सेवाओं के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है। व्यापम की तरफ से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए भी लिये छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र परीक्षा फार्म भरते हैं।
लम्बे समय से यह मांग रही है कि व्यापम को बेरोजगार छात्रो के लिये परीक्षा शुक्ल में कमी करनी चाहिए , लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इससे कहीं आगे बढ़ते हुए भर्ती परीक्षाओं के लिये परीक्षा फीस की खत्म कर दी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस घोषणा के बाद अब छत्तीसगढ़ के लाखो बेरोजगार युवाओं को अब एक बड़ी सौगात मिल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें सीएम अशोक गहलोत ने दी सीएम भूपेश बघेल को बधाई, कहा- केन्द्र सरकार भी लागू करना चाहिए OPS
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल राज्य में पीईटी, नर्सिंग, बीएड, पीएटी , पीपीटी, वेटनरी पाठ्यक्रमों के लिए कालेज प्रवेश भर्ती परीक्षाए भी आयोजित करता है। इसके लिए लिए राज्य के लाखों बेरोजगार छात्रो हर साल भर्ती परीक्षाओं के लिये एक बड़ी रकम परीक्षा फीस में खर्च करनी पड़ती थी ।












Click it and Unblock the Notifications