सीएम अशोक गहलोत ने दी सीएम भूपेश बघेल को बधाई, कहा- केन्द्र सरकार भी लागू करना चाहिए OPS
रायपुर,09 मार्च। छत्तीसगढ़ में पुरानी पेशंन बहाली करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजस्थान सरकार की तरफ से ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं। गौरतलब है कि देशभर में कई राज्यों के कर्मचारी पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने इस मांग को सबसे पहले पूरा कर दिया था,जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अन्य कांग्रेस शासित राज्य भी यह फैसला लेंगे। छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली करने पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सीएम भूपेश बघेल को शुभकामनाये दी हैं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान के भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए शानदार बजट के लिए बधाई देता हूं। राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ में भी पूर्व पेंशन योजना (OPS) लागू करने का फैसला स्वागत योग्य है। केन्द्र सरकार एवं बाकी राज्य सरकारों को भी OPS लागू करना चाहिए।
वहीं राजस्थान के पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए अभूतपूर्व निर्णय लेने वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य बजट में कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करके कांग्रेस की न्यायोचित नीति को आगे बढ़ाने का काम किया है, बहुत बधाई।
राजस्थान कांग्रेस ने ट्वीटर पर लिखा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार की तरह ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने आज कर्मचारियों को सौगात देते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जिस पर भाजपा सरकार ने रोक लगाई थी। कांग्रेस जो कहती हैं वो करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications