सीएम भूपेश बघेल का प्रचार अभियान जारी, आज मोहन मरकाम और संतराम की नामांकन रैली में होंगे शामिल
Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन प्रक्रिया जारी है। सीएम भूपेश बघेल खुद इस प्रक्रिया में शामिल होकर चुनावी मैदान में खड़े नेताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल जगदलपुर और कोंडागांव के प्रवास पर रहेंगे,वह कोंडागांव में मोहन मरकाम और संतराम नेताम की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 11:45 बजे जगदलपुर में आमसभा को सम्बोधित करेंगे,जिसके बाद वह दोपजर 1 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। सीएम बघेल दोपहर 1: 25 को शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय मैदान में आमसभा को संबोधित करेगे।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने अमित शाह और हेमंत बिस्वा पर साधा निशाना, BJP पर लगाए बड़े आरोप












Click it and Unblock the Notifications