CM भूपेश बघेल ने अमित शाह और हेमंत बिस्वा पर साधा निशाना, BJP पर लगाए बड़े आरोप
BHUPESH BAGHEL: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को जगदलपुर और कोंडागांव में बीजेपी उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल हुए। उन्होंने वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद वह दूसरी बार छत्तीसगढ़ आये थे। इससे पहले उन्होने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने शाह के दौरे पर तंज कसा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर में कहा कि अमित शाह आने वाले हैं, कुछ दिन पूर्व सबसे बड़े घोटालेबाज के नामांकन में गये थे और घोटालेबाजो को उल्टा लटकाने की बात की थी। कल असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा आये थे ये, वहीं व्यक्ति है जिनके खिलाफ बीजेपी के नेता खूब बोला करते थे और उन्हें पानी पी पीकर कोसते थे। बघेल ने कहा कि जब हेमंत बिस्वा जब भाजपा में गये ,तब उनकी जांच बंद हो गई।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि "किसान संपदा योजना" के तहत असम के मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम से कंपनी को पैसा दिया गया। बघेल ने सवाल उठाया कि क्या उन्होंने इसके लिए एप्लाई किया था या भारत सरकार ने दिया था? इस बात की जानकारी सामने नहीं आई। बघेल ने आगे कह कि असम के मुख्यमंत्री विधायक खरीदने में माहिर हैं,वह अमित शाह के खास है और विधायकों को खरीदते हैं।
इधर गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल के कार्यकाल में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 52 % की कमी आई है। उन्होने कोंग्रेस सरकार पर निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications