CM भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर कटाक्ष, वो नगरनार को अडानी को देना चाहते हैं, हम बचाना चाहते हैं

Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना चुनावी अभियान तेज़ कर दिया है। कोंडागांव में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की समृद्धि, कर्जमाफ़ी कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का कार्य किया है। हमने ना केवल लघु वनोपजों का दाम बढ़ाया बल्कि उनकी प्रोसेसिंग की भी व्यवस्था कराई तब जाकर आज बस्तर में महुआ, इमली समेत कई लघु वनोपजों की प्रोसेसिंग कर विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे है, जिसका लाभ संग्राहक परिवारों को मिल रहा है।

bhupesh baghel kondagaon

सीएम भूपेश बघेल ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने किसानों से 2500 रुपये में धान खरीदी करने का वादा किया था ,जिसे कांग्रेस सरकार ने तमाम दिक्कतों के बावजूद अपने वादे को पूरा किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब तक 23 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में जमा कर चुकी है। आचार संहिता लगने से पहले ही किसानों के खातों में राशि जमा की गई ताकि किसानों को कोई समस्या ना हो।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा- BJP के कार्यकाल में नहीं हो पाते थे पंचायतों में चुनाव

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ संस्कृति को बचाने का काम किया। देवगुड़ी, घोटुल का जीर्णोद्धार किया। हमने पुजारी, बैगा, गायता को भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के दायरे में लाकर उन्हे 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। हमारी सरकार ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन कराया, जो देश में पहली बार हुआ, इससे आदिवासी संस्कृति को पूरी दुनिया में नई पहचान मिली।

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता गौ माता के नाम पर सिर्फ राजनीति करते है, सेवा नहीं करते। हमने गौ माता का सेवा किया और उनके संरक्षण और संवर्धन करने के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की। गोधन न्याय योजना और 300 रीपा से जुड़कर आज प्रदेश की जनता रोजगार पा रही है, उनको रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता है।

सीएम भूपेश बघेल ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की बात कहते है। हमने 2 दिसंबर को विधानसभा में आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था, जिसमें अजजा को 32%, अजा को 13% और ओबीसी को 27% दिया लेकिन बीजेपी नेताओं के इशारों पर आज तक विधेयक को राजभवन में रोक कर रखा गया है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: 7 विधानसभा सीटों पर फंसा पेंच, CM भूपेश बघेल बोले- तीसरी सूची भी जल्द क्लियर हो जाएगी

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि भाजपा ने नंदीराज पर्वत को अडानी को सौंपने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन दंतेवाड़ा और बस्तर के लोगों और सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम ने आंदोलन किया, जिसकी बात हमारी सरकार ने सुनी और हमने कहा जो गलत है उसकी जांच होगी। बस्तर वालों की लड़ाई की वजह से नंदीराज पर्वत अडानी के हाथों जाने से बच गया।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर आए थे, लेकिन उनके आगमन पर बस्तर बंद था, क्योंकि उन्होंने नगरनार को अडानी को देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री साहब अडानी को हवाई अड्डा, पोर्ट, रेलवे स्टेशन और सब कुछ सौंपना चाहते है। पीएम मोदी और शाह बस्तर के लिए क्या करेंगे, यह नहीं बताते है, बल्कि उल्टा लटकाने की बात करते है।

यह भी पढ़ें पीसीसी चीफ दीपक बैज कटाक्ष,भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले बस्तर के लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+