Chhattisgarh Election: 7 विधानसभा सीटों पर फंसा पेंच, CM भूपेश बघेल बोले- तीसरी सूची भी जल्द क्लियर हो जाएगी
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, बाकी की बची 7 सीटों पर भी जल्द ही क्लियर हो जाएगी। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 83 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है, केवल 7 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की बैकुंठपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, रायपुर शहर उत्तर, सिहावा, धमतरी सीटें पर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों में प्रत्याशियों के नामों का फैसला स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले 3 दिनों के भीतर ले सकते है। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि नवरात्रि की वजह से ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम रुके थे। हमने पहले से ही तैयारी कर रखी है, तीसरी सूची भी जल्द ही जारी हो जाएगी, आने वाली सूची में 7 सीटों पर भी स्थिति क्लीयर हो जाएगी।
सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ महंत रामसुंदर दास को टिकट दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महंत जी पहले भी दो बार एमएलए रह चुके हैं, वह जहां निवास करते है वहां से उनको टिकट दिया गया है। बीजेपी में तो बौखलाहट है। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ अरुण साव और रमन सिंह घिरे हैं ,दूसरी तरफ अब बृजमोहन अग्रवाल भी बुरी तरह से घिर गये हैं। सीएम बघेल ने आगे कहा कि कांग्रेस की सूची आलाकमान की तरफ से तय की गई है. जीतने वाले प्रत्याशियों को हो मौका दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications