CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा- BJP के कार्यकाल में नहीं हो पाते थे पंचायतों में चुनाव
Chhattisgarh Bastar: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार जगदलपुर में कहा कि बस्तर के लोग बेहतर जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के15 साल के कार्यकाल में कितनी नक्सल घटनाएं और हत्याएं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल में बस्तर के 600 गांव नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं। बघेल ने कहा कि बस्तर में नक्सली पीछे हट चुके हैं, केवल अबूझमाड़ और बीजापुर जैसे इलाके में रह गए हैं। नक्सल समस्या की वजह से बंद पड़े 300 स्कूलों को दोबारा चालू करवाया गया है।

सीएम भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव के दौरान होने वाली प्रक्रिया के संबंध में कहा कि बस्तर में विधानसभा चुनाव है, पहले पोलिंग बूथ सड़क के किनारे लाये जाते थे, अब वह वास्तविक स्थानों में पहुंच गए हैं। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में 15 अगस्त और 26 जनवरी को नक्सलियों द्वारा कभी काला झंडा नहीं फहराया गया और पहली बार सभी पंचायतों में चुनाव आयोजित हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा में कमी आई है,इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा,अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में पंचायतों में चुनाव ही नहीं हो पाते थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान गृहमंत्री अमित शाह के बयान के प्रतिउत्तर में था। ज्ञात हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनाव अभियान दौरान जगदलपुर में आयोजित रैली में कहा था कि बस्तर घनघोर नक्सली क्षेत्र माना जाता था। उन्होंने जनता से अपील की थी कि अगर भाजपा को मौका मिलता है,तो नक्सल समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने अमित शाह और हेमंत बिस्वा पर साधा निशाना, BJP पर लगाए बड़े आरोप












Click it and Unblock the Notifications