पीसीसी चीफ दीपक बैज कटाक्ष,भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले बस्तर के लोग

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा लगातार जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार प्रचार की कमान संभाली हुई है। शाह गुरुवार को बस्तर में थे,जहां उन्होंने कांग्रेस पर सवाल खड़े किये थे। उनके बस्तर में दिये गये चुनावी भाषण पर प्रहार करते हुये पीसीसी चीफ दीपक बैज अपनी प्रतिक्रिया जारी की है।

deepak baij

दीपक बैज ने अपने बयान के कहा कि 3 दिसंबर को भाजपा छत्तीसगढ़ में बीते दिनों की पार्टी हो जायेगी। अमित शाह को भी पता है बस्तर में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। अमित शाह कितना भी प्रलाप कर ले, लेकिन वह बस्तर के लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। बीजेपी ने 15 सालों तक बस्तर के लोगों का शोषण किया था। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को बंधक बनाकर रखा था। बैज ने आगे कहा कि अमित शाह भाजपा राज में 15 सालों तक बस्तर की बदहाली के लिये माफी मांगे। तत्कालीन भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के कारण बस्तर अशांत था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार स्थापित होने के बाद बस्तर में शांति की स्थापना हुई है।

कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के शांति की स्थापना के लिये केन्द्र और अपनी पीठ थपथपा रहे जबकि भूपेश सरकार के द्वारा विश्वास, विकास, सुरक्षा की नीति के कारण बस्तर के लोगो में भरोसा बढ़ा और शांति की स्थापना हुई। रमन राज में बस्तर का आदिवासी आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक विकास की दौड़ में पिछड़ गया था। रमन सरकार ने आदिवासियों को जबरिया जेल की सलाखों के पीछे धकेला था। अमित शाह कितना भी झूठ बोले अब बस्तर बीजेपी के धोखे में नहीं आयेगा।

यह भी पढ़ें CG Election: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, CM भूपेश बघेल बोले- महतारी का मिला आशीर्वाद, जनता भी देगी आशीर्वाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+