सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Bhupesh Baghel: कांग्रेस के सीनियर नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया साइट एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। बघेल एक्स पोस्ट कर लिखा है, बाबूजी अस्वस्थ हैं। नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था।आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा। उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।

ज्ञात हो कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पिताजी से मिलने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने वहां पिताजी से बातचीत करके उनका हालचाल जाना। इसके ही डाक्टरों से पिताजी के स्वास्थ्य रिपोर्ट की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पिताजी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया करवाया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ चुनाव: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा, बोले- हर जगह एक तरफा माहौल












Click it and Unblock the Notifications