छत्तीसगढ़ चुनाव: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा, बोले- हर जगह एक तरफा माहौल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मतदान करने से पहले अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचकर कुलदेवता और पूर्वजों का आशीर्वाद लिया व समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। सीएम ने कहा कि हर तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कहा राज्य के लोगों को कांग्रेस पर पूरा भरोसा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के चरण-2 के लिए मतदान जारी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुदडीह गांव में मतदान केंद्र संख्या 57 से अपना वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोग अधिक संख्या में मतदान कर रहे हैं। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है। राज्य में हिंसा के खबरों को लेकर उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया। सीएम ने कहा, "भाजपा लगातार हिंसा पर उतारू है ये संकेत है कि भाजपा बुरी तरह से हार रही है...निश्चित तौर पर हम पर राम की कृपया बनी हुई है। छत्तीसगढ़ कौशल्या माता की भूमि है और राम तो हमारे भांजा लगते हैं।"

CM Bhupesh Baghel over Chhattisgarh Elections

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई.यहां थाने में घुसे मूणत और विकास समर्थकों के बीच झूमाझटकी हो गई। टेबल पर चढ़कर CSP को बीच बचाव करना पड़ा। बैरनबाजार बस्ती में पैसे बांटने के आरोप पर विवाद हो गया था। बवाल बढ़ता देख हथियारबंद जवानों को थाने के बाहर तैनात किया गया। छत्तीसगढ़ में वोटिंग के धमतरी में नक्सली हमला हुआ। इसके बाद मौके पर फोर्स पहुंचा और जांच शुरू की गई।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में मतदान के दौरान दोनों राज्यों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर जारी चुनाव के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे हर जिम्मेदारी मंजूर है। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पुलिस पैसा प्रशासन का उपयोग कर रही है। मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, इंदौर, नर्मदापुरम, मऊ, छिंदवाड़ा में हिंसा हुई है. वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी में हिंसा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+