देवेंद्र फडणवीस पर CM भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए

BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक बयान से सियासत बेहद गरमा गई है। देवेंद्र फडणवीस गजनी फ़िल्म वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि उन पर मुझे तरस आता है,पहले वो मुख्यमंत्री थे,अब उप मुख्यमंत्री हैं, इससे उनकी मानसिक स्थिति धीरे धीरे खराब हो रही है। सीएम भूपेश बघेल आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस को अपना इलाज कराना चाहिए,चाहे तो ईलाज नागपुर में या रांची चले जाएं।

BHUPESH BAGHEL FADANVIS

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस गजनी फिल्म की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि फड़नवीस ठीक से देखें, ऐसे नहीं की सिर्फ मुंबई वाले ही फिल्म देखते हैं, हम छत्तीसगढ़ के लोग भी देखते हैं।

यह भी पढ़ें पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन में क्यों उमड़ी साधुओं की भीड़? कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, जानिए मामला

दरअसल देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को अपने रायपुर प्रवास के दौरान कहा था कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुछ रैलियां देखने के बाद मुझे 'गजनी' फिल्म याद आ गई। उन्हें याददाश्त कमजोर होने की बीमारी है। उन्होंने अतीत में जो भी वादे किये थे, उसे भूल चुके हैं और नए सिरे से झूठ बोलना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें गजनी वाले बयान पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- देवेन्द्र फडणवीस ने किया छत्तीसगढ़ का अपमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+