जानिए, CM भूपेश बघेल ने अमित शाह से क्यों कहा? माता सबको आशीर्वाद देती हैं, मंदिर जरूर जाना था
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 13 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण की 20 सीटों में बस्तर और राजनांदगांव की सीटें शामिल हैं, जहां आदिवसियों और हिंदुत्व का मुद्दा अहम होगा। बीते कुछ समय से छत्तीसगढ़ में सियासी माहौल बदला है,जहां कांग्रेस खुद को रामभक्ति और गौसेवा में डूबे रहने वाली पार्टी दिखाने जताने में लगी रही,तो वहीं भाजपा ने हिंदुत्व के साथ ही आदिवासियों का हितेषी होने का दावा किया।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह के नामांकन रैली कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताया था,अब राज्य के सीएम भूपेश बघेल यही आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। भाजपा ने साजा विधानसभा से बिरनपुर हिंसा में जान गंवाने वाले भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को टिकट दिया है। अमित शाह ने ईश्वर साहू को टिकट देकर कांग्रेस सबक सीखने की बात कही,तो सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह पर हिंसा भड़काना चाहते हैं।
नवरात्रि के दिनों में तो दूर-दूर से लोग मां बम्लेश्वरी के दर्शन को आते हैं.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 16, 2023
प्रदेश के भाजपा नेताओं ने या तो कहा नहीं, या श्री अमित शाह जी ने सुना नहीं, जो भी हो, राजनांदगांव में होते हुए मां बम्लेश्वरी जी के दर्शन करने जरूर जाना चाहिए था. माता सबको आशीर्वाद देती हैं.
पिछली बार… pic.twitter.com/AnQxenWXqS
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा है कि प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने या कहा नहीं, या अमित शाह जी ने सुना नहीं, जो भी हो, राजनांदगांव में होते हुए मां बम्लेश्वरी जी के दर्शन करने जरूर जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि माता सबको आशीर्वाद देती हैं। पिछली बार जब आप गए थे तो आपने और पूर्व मुख्यमंत्री जी ने मां बम्लेश्वरी मंदिर के तिलक को मिनरल वाटर से साफ़ किया था, अगर उसका भी प्रायश्चित करना हो तो भी आप जाकर माफी मांग सकते थे, मां माफ कर देती.अगली बार जब आइएगा, तो मंदिर जरूर जाइएगा।
दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को ही डोंगरगढ़ में अपने पोते का मुंडन संस्कार करवाया था। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ माता बम्लेश्वरी की अर्चना की थी।












Click it and Unblock the Notifications