Chhattisgarh: राष्ट्रीय अधिवेशन से पूर्व कांग्रेस नेताओं के घर ED का छापा, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सीएम बघेल
24 फरवरी से नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। उससे पूर्व कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई से सियासी शोर मचना तय माना जा रहा है। यह बात भी गौर करने वाली है।
कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने छापा मारा है। सोमवार सुबह 5 बजे से ईडी की टीम ने एक दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं के घर छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम राजधानी रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के घर पहुंचकर दस्तावेजों को खंगालने का काम कर रही है। इधर जानकारी मिली रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करके छापे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे।

गौरतलब कि 24 फरवरी से नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। उससे पूर्व कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई से सियासी शोर मचना तय माना जा रहा है। यह बात भी गौर करने वाली है कि इससे पूर्व भी ईडी की टीम कई बार राज्य में अफसरों और व्यापारियों पर कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन पहली दफा सीधे तौर पर कांग्रेस संगठन के बड़े नेताओं के घर पर टीम ने छापा मारा गया है।
Recommended Video
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक जिनके आवासों में छापा पड़ा है,उनमे छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी , कांग्रेस के वरिष्ठ मीडिया प्रवक्ता आरपी सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कोयला घोटाले से संबंधित जाँच का हिस्सा है।
अधिवेशन को डिस्टर्ब करने का प्रयास कर रही भाजपा: सुशील आनंद शुक्ला
ईडी के छापो पर कमेटी की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करके कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वां अधिवेशन हो रहा है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। कांग्रेस की अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए जैसे कि आकांशा थी,इसलिए ईडी को आगे कर दिया गया है। लेकिन हम डारेंगे नहीं हम चुकेंगे नहीं, हमारा यह अधिवेशन और शानदार तरीके से होगा।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब राजनैतिक मुकाबला नहीं कर पाती,इसलिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करती है। शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ में कांग्रेस की अधिवेशन देश दुनिया की निगाह ने टिकी हुई है। कांग्रेस के अधिवेशन से भारतीय जनता पार्टी के साख पूरी तरीके से समाप्त होने का भय सता रहा है।
ईडी की कार्यवाही पर बोले,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने ईडी के छापे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है, लेकिन प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है। भाजपा द्वारा कही जाने वाली बातें प्रमाणित हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईडी की कार्यवाही में नगद ,सोना डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर संतो ने शुरू की पदयात्रा, कांग्रेस ने बताया भाजपा की हताशा












Click it and Unblock the Notifications