Chhattisgarh: अंतिम चरण में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां, तैयार हो रहे हैं बड़े डोम
कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारियां आखिरी चरण में हैं। देश के कई बड़े नेताओं के रुकने और आने-जाने की व्यवस्था की पूरी कर ली गई है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाकुंभ होने वाला है। आगामी 24 से 26 फरवरी तक नवा रायपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है,लिहाजा संगठन के साथ ही सरकार भी इस आयोजन की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई है।

गौरतलब है कि देश में कांग्रेस का गठन 28 दिसंबर 1885 में हुआ था,उस समय हुए प्रथम अधिवेशन में 72 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस दफा 12 हजार से ज्यादा कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता इस अधिवेशन में शामिल होंगे। यह भी जानना जरूरी है कि 2018 में इससे पूर्व कांग्रेस का 84वां अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरीक हुए थे। इस बार परिस्थितियां अलग हैं,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है,लिहाजा कांग्रेस के अधिवेशन की मेजबानी रायपुर को मिली है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के राज्यों में गठित कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। बीते अधिवेशन में 261 प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि और 49 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि राष्ट्रीय अधिवेशन कांग्रेस के साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी यादगार पल होगा,क्योंकि कांग्रेस भारत का अकेला राजनीतिक संगठन है, जिसका गठन आजादी के पूर्व हुआ था और जिसने मुल्क की आजादी की लड़ाई की अगवानी की।
Recommended Video
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारियां आखिरी चरण में हैं। देश के कई बड़े नेताओं के रुकने और आने जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की पूरी कर ली गई है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल जैसे बड़े वीवीआईपी नेताओं के लिए अलग-अलग काफिले की व्यवस्था की गई है। बाकि नेताओं के लिए
वॉल्वो बसों की व्यवस्था की गई है। सभी वीवीआईपी नेता नवा रायपुर के मेफेयर रिसार्ट में रुकेंगे।इसके अलावा बाकि नेताओं को कई अन्य होटलों और हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में रुकवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े शहरों में BJP ने किया चक्काजाम, कांग्रेस ने बताया बेशर्मी का नमूना












Click it and Unblock the Notifications