CM भूपेश बघेल का सवाल, योजनाओं का नाम केंद्र सरकार क्यों तय करे? 50% पैसा राज्य भी देता है

Bhupesh Baghel Niti Aayog: सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि जब 50% केंद्र और 50% राज्य दे रहा है, तो नाम (योजना का) फिर केंद्र सरकार क्यों तय करे? नाम राज्य सरकार के साथ मिलकर तय करना चाहिए।

bhupesh baghel niti aayog

Bhupesh Baghel Niti Aayog: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से दिल्ली रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उन्होंने बताया कि वह शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में भूपेश बघेल केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में हिस्सेदारी और योजनाओं के नामकरण को लेकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय योजनाओ के नामकरण को लेकर विवाद को जन्म देते हुए सवाल उठाया कि पहले कई योजनाएं भारत सरकार की होती थीं बाद में 90% केंद्र सरकार देती थी (वित्तीय सहायता) और 10% राज्य सरकार का होता था। अब अधिकांश योजनाएं 50%-50% हो गई हैं। जब 50% केंद्र और 50% राज्य दे रहा है, तो नाम (योजना का) फिर केंद्र सरकार क्यों तय करे? नाम राज्य सरकार के साथ मिलकर तय करना चाहिए।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, नए संसद भवन उद्घाटन पर कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+