CM भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, नए संसद भवन उद्घाटन पर कही यह बात
CM Bhupesh: सीएम भूपेश बघेल कहा कि कल नीति आयोग की बैठक है, जिसमें वह शामिल होंगे। झीरम घटना को लेकर एनआईए की कार्रवाई पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि चार्जशीट में नक्सली कमांडर रमन्ना और गणपति का नाम क्यों हटाया गया?

Bhupesh Baghel: नए संसद भवन के उद्घाटन विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का उद्घाटन नहीं शिलान्यास किया गया था, उस कार्यक्रम में विपक्ष भी शामिल हुआ था। उस समय के नेता प्रतिपक्ष रहे धरमलाल कौशिक का नाम भी शामिल हैं। कार्यक्रम उनकी मंजूरी से हुआ था, लेकिन दिल्ली में विपक्ष से बातचीत भी नहीं की गई है, यही तो अंतर है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में यह बातें कहीं।
बघेल कहा कि कल नीति आयोग की बैठक है, जिसमें वह शामिल होंगे। झीरम घटना को लेकर एनआईए की कार्रवाई पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि चार्जशीट में नक्सली कमांडर रमन्ना और गणपति का नाम क्यों हटाया गया? क्या गणपति ने सरेंडर किया है? कहां किया है ? क्या नक्सल नीति के तहत उसे ट्वीट किया गया है..? मैं प्रमाण दे रहा हूं, बीजेपी जवाब दे। गुड्सा उसेंडी का बयान लेने के लिए अदालत ने आदेश दिया था, लेकिन उसका बयान किसके दबाव में दर्ज नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट करके दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications