Chhattisgarh Assembly Session: सीएम भूपेश बघेल का बयान, अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का अधिकार, हम जवाब देंगे
Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। विपक्ष इस भूपेश सरकार के खिलाफ 109 सूत्रीय आरोप पत्र लाकर अविश्वास प्रस्ताव ला रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह विपक्ष का अधिकार है, बीते साल भी विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाये था। सीएम भूपेश बघेल ने कहा की भाजपा के पहले 14 विधायक थे, अब 13 विधायक हो गए हैं, सत्ता पक्ष विपक्ष को जवाब देगा।
सीएम भूपेश बघेल ने विपक्ष के नेताओ की बैठक पर कहा कि लोकतंत्र को दबाने का काम मोदी सरकार ने किया है। विपक्ष की बैठक में 26 दल के लोग शामिल हुए हैं। बीजेपी इससे घबराई और डरी हुई है, इसीलिए वो भी बैठक कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि मंगलवार को बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में विधायक दल की बैठक में 109 बिंदुओं का आरोप पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बनी है। लगभग 2 घंटे चली बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंथन किया गया। बीजेपी ने आरोप पत्र में शराब घोटाला, कोयला परिवहन घोटाला, पीएससी में गड़बड़ी, डीएमएफ घोटाला, मनरेगा घोटाला, सीमेंट घोटाला, आत्मानंद स्कूल में घोटाला शामिल किया हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म नीति से कलाकारों को मिल रहे लाभ : सीएम भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications