छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म नीति से कलाकारों को मिल रहे लाभ : सीएम भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार ने फिल्म नीति को काफी आसान बनाया है। जिसका लाभ कलाकारों को मिल रहा है।
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक दूसरे को घेरने का प्रयास कर रहे है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने कहा 4 साल तक छत्तीसगढ़ के कलाकारों को काम नहीं मिला।
बृजमोहन के इस बयान पर सीएम बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा 15 साल तक प्रदेश में बीजेपी ने शासन किया लेकिन एक बार भी प्रदेश के कलाकारों की सुध नहीं ली गई। अब जब हम प्रदेश के कलाकारों के लिए काम कर रहे है। तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। 15 साल तक बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में राज किया लेकिन किसी भी प्रकार की कोई फिल्म नीति नहीं बनाई। हमारी सरकार की नीति में कलाकार लाभ ले रहे है।













Click it and Unblock the Notifications