CM भूपेश बघेल ने बायो-एथेनॉल प्रदर्शन संयंत्र का किया लोकार्पण, दुर्ग के गोढ़ी में लगाया गया है संयंत्र
CHHATTISGARH: दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी में में बायोफ्यूल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक बायो एथेनाल प्रदर्शन संयंत्र स्थापित किया गया है। सीएम भूपेश बघेल ने आज इस संयंत्र का वर्चअल रूप से लोकार्पण किया। भारत सरकार के सीएसआईआर, सीएसएमआरआई के वैज्ञानिकों और छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने संयंत्र की तकनीकी डिजाईन और ड्राईंग तैयार की गई है।

सीएम हाउस से आयोजित वर्चुअल लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री टी.एस. सिंहदेव और ऊर्जा सचिव अंकित आनंद समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सीबीडीए की तरफ से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल काम्प्लेक्स परियोजना परिसर में स्थापित 1जी बायो-एथेनॉल प्रदर्शन संयंत्र में विशुद्ध रूप से जैवईंधन अनुसंधान और विकास गतिविधियों के क्षेत्र में कार्य हेतु स्थापित किया गया है।
बायो एथेनाल प्रदर्शन संयंत्र में स्थानीय कच्चा माल के रूप में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध स्टार्च युक्त कम्पाउन्ड, अधिशेष धान, अनाज जैसे गेहूॅं, चावल के खराब दाने, गन्ने का रस, मोलासेस, मक्का का उपयोग किया जायेगा। ज्ञात हो कि बायो-एथेनॉल संयंत्र में शुरुआती तौर पर मार्कफेड में उपलब्ध खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के फीड 2 श्रेणी के बचे धान का क्रय कर बायो-एथेनॉल उत्पादन का अनुसंधान कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें दिल्ली में ठहरने की मिलेगी बेहतरीन सहूलियत, CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ निवास का शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications