दिल्ली में ठहरने की मिलेगी बेहतरीन सहूलियत, CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ निवास का शुभारंभ
CHHATTISGARH NIWAS BHAVAN DELHI: छत्तीसगढ़ की जनता को राष्ट्रीय राजधानी में ठहरने के लिए बेहतरीन ठिकाना मिल गया है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का वर्चुअल शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को नई दिल्ली में ठहरने के लिए छत्तीसगढ निवास के तौर पर नया भवन मिल गया है। इससे राज्य के जरूरतमंदों को सहित सभी के रूकने की दिक्कत दूर हो सकेगी।
ज्ञात हो कि नई दिल्ली द्वारका के सेक्टर 13 में बना नया "छत्तीसगढ़ निवास भवन" कुल लगभग 60 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बना है। इस भवन में आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित 61 कमरे, 13 सूट है। सीएम बघेल ने तीन वर्ष पूर्व इसका शिलान्यास किया था।
बीते तीन सालों में विभिन्न सस्याओं को पार कर छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा के लिये देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक नवनिर्मित "छत्तीसगढ़ निवास" तैयार किया गया है। अलग-अलग सरकारी गैर सरकारी कार्य और चिकित्सा हेतु छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले निवासियों की सुविधा हेतु इसकी परिकल्पना सीएम भूपेश बघेल ने की थी।
हालांकि पूर्व से छत्तीसगढ़ शासन के 2 भवन "छत्तीसगढ़ भवन "चाणक्यपुरी व "छत्तीसगढ़ सदन" सफ़दरजंग हॉस्पिटल के पास नई दिल्ली में मौजूद है,लेकिन आधुनिक और छत्तीसगढ़ की बढ़ती हुई आवश्यकता की पूर्ति के लिए तीसरे भवन की जरूरत काफी दिनों से महसूस की जा रही थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने दी 4471 करोड़ रूपए के 2715 विकास कार्यों की सौगात












Click it and Unblock the Notifications