सीएम भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर पलटवार, पूछा- आप जातीय जनगणना क्यों नहीं कराते हैं
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने अपने एक बयान में कहा कि आप(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं और आपको सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि आप क्यों जातीय जनगणना नहीं कराते हैं? आपको किसका डर है?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा है कि आप(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं और आपको सवालों के जवाब देने होंगे। आप क्यों जातीय जनगणना नहीं कराते हैं? आपको किसका डर है? सबसे बड़ा झूठा सर्च करेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम आगे आएगा... वह ये लड़ाई सीधी नहीं लड़ रहे हैं। कभी झूठा आरोप लगा देंगे तो कभी ED को सामने ले आएंगे।
ज्ञात हो कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में आयोजित रैली में कहा था कि कांग्रेस के इन गणितबाजों को बताना होगा कि मुख्यमंत्री को महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला है? उन्होंने सवाल पूछा था कि कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल आया? दिल्ली दरबार तक इसमें से कितना पैसा पहुंचा? प्रधानमंत्री ने कहा था कि आज कल कुछ नेता मेरी जाति का प्रचार-प्रसार करके कह रहे हैं कि मोदी तो ओबीसी है। मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के मन में ओबीसी समाज को लेकर नफरत भरी हुई है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: महिलाओं को कांग्रेस देगी 15000 रुपये सालाना, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा












Click it and Unblock the Notifications