छत्तीसगढ़: महिलाओं को कांग्रेस देगी 15000 रुपये सालाना, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर 'छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना' चलेगी।

यह दीपावली छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिये ऐतिहासिक हो गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज घोषणा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सभी महिलाओं को 15000 रुपये वार्षिक देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज देवारी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे।

छत्तीसगढ़: महिलाओं को कांग्रेस देगी 15000 रुपये सालाना

जिस तरह से माता लक्ष्मी पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन में अपना आशीर्वाद दी है और हम 'गढ़बों नवा छत्तीसगढ़'' के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। आज देवारी के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं एवं बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते हैं।

इसलिए आज देवारी के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूं कि आप कांग्रेस को वोट दीजिये, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम ''छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना'' लाँच करेंगे। जिसके तहत हम 15000 रुपये प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।

सभी माताओं और बहनों से बोलना चाहता हूं कि आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आयेगा। कोई लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+