'आदिवासी समाज की संतान सीएम के रूप में छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है', बोले पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने मेरी बात का मान रखा और इस भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। आज सरगुजा की संतान आदिवासी समाज की संतान छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छ्त्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया था, मैंने उसी दिन कहा था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की मुहर है। जब संविधान बनाया गया था बनते-बनते बाबा साहेब अम्बेडकर के नेतृत्व में यह तय हो गया कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, लेकिन वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पवित्रता की परवाह नहीं की संविधान और न ही बाबा साहब अम्बेडकर की बातों की परवाह की। वर्षों पहले कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में एससी-एसटी और ओबीसी के कोटा का कुछ हिस्सा चुराकर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण देने की कोशिश की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन वोट बैंक की भू​खी कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की। संविधान ​की पवित्रता की परवाह नहीं की और ना ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की।

यह भी पढ़ें- खरगोन में कांग्रेस पर कुछ यूं गरजे CM मोहन यादव, कहा- पीएम मोदी को पानी-पीकर रोज दे रहे गाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+