खरगोन में कांग्रेस पर कुछ यूं गरजे CM मोहन यादव, कहा- पीएम मोदी को पानी-पीकर रोज दे रहे गाली

MP News: बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 24 अप्रैल को खरगोन पहुंचे। यहां सीएम यादव ने बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल का नामांकन दाखिल कराया। नामांकन के बाद सीएम यादव ने जवाहर मार्ग पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए तीखा तंज कसा।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, 'अंग्रेज चले गए, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस छोड़ गए। ये लोग नरेंद्र मोदी को पानी पी-पीकर रोज गाली देते है।' कहा कि सोनिया गांधी इसलिए गाली देती है कि राहुल को पीएम नहीं बनने दे रहे हैं। इसका हम क्या करें भाई।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है और वह अपने परिवार से बाहर नहीं आ रही है। वह राहुल और प्रियंका को आगे लाना चाहती है। उनको अपने राहुल व प्रियंका के अलावा कुछ दिखता नहीं। दूसरी ओर, लालू यादव तेजस्वी को और ममता बनर्जी अभिषेक को आगे लाना चाहती हैं। ये केवल परिवार तक ही सीमित हैं।

मंच से सभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि वहीं, पीएम मोदी कहते हैं देश के 142 करोड़ मेरा खानदान हैं। यह मेरे परिवार के लोग हैं। कांग्रेस को घेरते हुए सीएम यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सदस्य भगवा को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जबकि, हमारे पीएम मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।

इससे पहले खरगोन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए 'अब की बार 400 पार' का संकल्प हम सब मिलकर पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंच से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष भारत में गरीब, पिछड़ा एवं जनजातीय वर्ग के उत्थान को समर्पित रहे हैं। जनजातीय संस्कृति, परंपरा और पराक्रम से समृद्ध निमाड़ की पावन धरा खरगोन में उमड़ा जनसैलाब प्रमाण है कि डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश भी, प्रत्येक वर्ग के विकास एवं कल्याण का नया अध्याय लिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+