मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोण्डागांव जिले को देंगे 403 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 24 सितम्बर को सुकमा के अलावा कोंडागांव जिले का दौरा भी करेंगे। इस दौरान वह नवनिर्मित बस स्टैंड, सेंट्रल लायब्रेरी, आदिवासी विकास भवन समेत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बघेल कोंडागांव वासियों को 403.68 करोड़ रुपए के 6108 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात देंगे।

इस विकास कार्यों में 131.4 करोड़ रुपए के 5293 कार्यों का लोकार्पण, 259.57 करोड़ रुपए के 813 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 13.6 करोड़ रुपए के राशि और 246 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
सीएम भूपेश बघेल विकास नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जो विकास कार्य जनता को समर्पित करेंगे, उनमें जल जीवन मिशन अंतर्गत 26.03 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 24 ग्रामों की नल जल प्रदाय योजना, बटराली से चेरबेड़ा तक 17.30 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सड़क मार्ग निर्माण, पुसपाल से मुखामारी तक 6.57 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सड़क और पुल पुलिया, कोण्डागांव में 6.53 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित बस स्टैण्ड, कोण्डागांव में 06 करोड़ रूपये की लागत से बनाई गई सेंट्रल लाइब्रेरी, कोण्डागांव में 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित आदिवासी विश्रामगृह भवन के काम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल करेंगे सुकमा जिले का दौरा, देंगे 273.28 करोड़ के विकास कार्याें की सौगात












Click it and Unblock the Notifications