CM भूपेश बघेल करेंगे सुकमा जिले का दौरा, देंगे 273.28 करोड़ के विकास कार्याें की सौगात
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल बस्तर संभाग, सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

इस विकास कार्यों में 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 लोकार्पण और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो शामिल है। इस दौरान वहअपने हाथों से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 257 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, नियुक्ति पत्र, आर्थिक सहायता राशि का चेक और सामाग्री का वितरण भी करेंगे।
बघेल के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग योजना के तहत 81.08 करोड़ रूपये लागत के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में 12 उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण और चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।
इसी तरह विकासखण्ड सुकमा, कोण्टा, छिंदगढ़ के 47 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 53.38 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली एकल ग्राम जल प्रदाय योजना के कार्य और छिंदगढ़ में 3 करोड़ की लागत से आवर्धन जल प्रदाय योजना का कार्य, शिक्षा विभाग के हास्टल, लाईब्रेरी, स्कूल भवन, अतिरिक्त भवन, पोटा केबिन, लोक निर्माण विभाग के संड़क, पुल-पुलिया, सीसी रोड, जल प्रदाय योजना, माईनर ब्रिज निर्माण, आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास के 3 आश्रम भवन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन, 23 प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य जिसकी कुल लागत 50.77 करोड़ रूपये से अधिक है, इन कार्यो का जीर्णोद्धार और लोकार्पण होगा।












Click it and Unblock the Notifications