रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से लड़कर मुस्कान- मोहित पूरा करेंगे अपना सपना, CM भूपेश बघेल बने मददगार

CM Bhupesh Baghel Help: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाई-बहन मोहित और मुस्कान से कहा है कि आपने कड़ी मेहनत से ये सफलता प्राप्त की है। आप फीस की चिंता हमारे ऊपर छोड़ दीजिए और पूरा ध्यान पढाई पर लगाइए।

bhupesh baghel muskan

CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता एक बार फिर दिखाई दी है। उन्होंने आंखों की जेनेटिक बीमारी रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से जूझ रहे भाई-बहन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीमारी में धीरे-धीरे आंखों की ज्योति कम होती जाती है। सीएम भूपेश बघेल ने इस रेटिनाइटिस पीड़ित रायपुर निवासी मुस्कान और मोहित नाम के युवाओं की आर्थिक मदद की है,ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

मुस्कान ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में उसने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करके उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया, तो उसे जवाब मिला कि अरे , ऐसा कभी मत सोचना, आपके सपने जरूर पूरे होंगे। फीस की चिंता भूल जाओ और खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल ने मुस्कान के भाई मोहित की फीस के लिए भी 25 लाख रुपये प्रदान करने के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूरी के लिए भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मोहित ने बताया कि वह रायपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आंखों की जेनेटिक बीमारी के बावजूद वे पढ़ना चाहते हैं ताकि अपने जैसे बच्चों के लिए कुछ कर सकें। भारत के शीर्ष संस्थान आईआईएम अहमदाबाद के एंट्रेंस- कैट में उनका 99.93 परसेंट से सिलेक्शन एमबीए के लिए हुआ है। वहां 2 साल की फीस लगभग 25 लाख रुपये है। इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए सम्भव नहीं है।

यह भी पढ़ें बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाई-बहन मोहित और मुस्कान से कहा है कि आपने कड़ी मेहनत से ये सफलता प्राप्त की है। आप फीस की चिंता हमारे ऊपर छोड़ दीजिए और पूरा ध्यान पढाई पर लगाइए। कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर आपका सपना पूरा करेंगे।

वही मुस्कान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि वे भी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही साथ वे और मोहित 'रे ऑफ होप' नाम से प्रोजेक्ट चलाते हैं। जिसके तहत वे देश और विदेश के विज़न की समस्या से जूझ रहे लगभग 200 लोगों को मेंटल मैथ्स और इंग्लिश ऑनलाइन पढ़ाते हैं। वह आगे इस काम को और आगे ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने मोहित और मुस्कान को उनके लोगों की मदद करने के जज्बे की खूब सराहना की।

यह भी पढ़ें लाल गलियारे में पसरा सन्नाटा, माओवादी कैम्पों में DRG का खौफ, नक्सलियों ने गांवों से राशन लेना किया बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+