Chhattisgarh: प्रेमनगर में बोले सीएम विष्णुदेव साय, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चुनावी अभियान जोर-शोर से जारी है। भरी गर्मी में मुख्यमंत्री रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान का आग्रह कर रहे हैं। साय ने आज सूरजपुर के प्रेमनगर, तखतपुर के परसदा और भाटापारा के गुडेलिया में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ है। क्योंकि भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी है।

सीएम साय ने सरगुजा के आदिवासी बाहुल्य इलाके प्रेमनगर में कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। महतारी वंदन, कृषक उन्नति जैसी हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ संविधान से छेड़छाड़ और आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। उन्होंने एक मुख्यमंत्री होने के नाते न ही कोई योजना के बंद होने और न ही कभी आरक्षण खत्म होने की बात जनता से कही। साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है। लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।
यह भी पढ़ें CG: कोरबा में समाज प्रमुखों से मिले सीएम विष्णुदेव साय, सरोज पांडेय को बताया शेरनी












Click it and Unblock the Notifications