CG: कोरबा में समाज प्रमुखों से मिले सीएम विष्णुदेव साय, सरोज पांडेय को बताया शेरनी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा की। मोदी के दस साल के काम काज की चर्चा करते हुए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने को देश की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर समाज की तरक्की की सदैव चिंता की है।

अपनी सरकार पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम समय में जनहित के फैसले लिए है, त्वरित निर्णय की ये गति सतत जारी रहेगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 4 सीटों पर मतदान हो चुका है, शेष सीटों पर 7 को मतदान होना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी 11 सीटों पर हम जीतने जा रहे हैं।

cg news jpg

उन्होंने कहा कि मोदी देश के गरीबों की चिंता दिन रात करते हैं। बतौर केंद्रीय राज्य मंत्री उनके साथ उन्हे काम करने का जब मौका मिला तो मोदी के देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की ललक को उन्होंने नजदीक से देखा ।

विष्णुदेव साय ने सभी समाज के प्रमुखजनों से कहा की कोरबा की जनता बहुत सौभाग्य शाली है। जो सरोज पांडेय जैसा योग्य प्रत्याशी मिला है। उन्होने सरोज पांडेय को शेरनी की संज्ञा दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े CG: सीएम विष्णुदेव साय का तंज, स्पष्ट हार देखकर झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+