छत्तीसगढ़:पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े का वीडियो वायरल, दुकानदार को धमकी देते नजर आये भाजपा नेता

Chhattisgarh: Video of former minister Bhaiyalal Rajwade goes viral, BJP leaders seen threatening shopkeeper

कोरिया , 22 जनवरी। रमन सरकार में श्रम मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता भैयालाल राजवाड़े हमेशा से ही अपनी आदत, व्यवहार और बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार वह एक दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। गरीब दुकानदार के साथ गाली - गलौज करते पूर्व मंत्री राजवाड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    छत्तीसगढ़:पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े का वीडियो वायरल, दुकानदार को धमकी देते नजर आये भाजपा नेता
    bhaiyala bjp

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: भीड़ ने ली मुस्लिमों के बहिष्कार की शपथ ,वीडियो हुआ वायरल

    रमन सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता भैयालाल राजवाड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजवाड़े पुलिस के सामने ही एक दुकानदार को धमकाते और गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पूर्वमंत्री राजवाड़े दुकानदार के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे धमकी देते कह रहे हैं कि बिहार से आए हो बिहार भाग जाओ, मेरे रहते तुम यहाँ नहीं रह पाओगे, सुबह-शाम लात मारूंगा।

    यह भी पढ़ें पुलिस जुटा रही है जानकारी , पूर्व सीएम के पुत्र अभिषेक सिंह और सांसद संतोष पांडेय के पास कितनी है संपत्ति?

    दरसअल यह घटना बीती रात शुक्रवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे कुछ लोगों का चरचा स्टेशन के पास एक दुकान में उधारी मांगने की वजह से विवाद हो गया था। दुकानदार के नाराज होने के बाद लोगों ने पूर्व मंत्री राजवाड़े को फोन कर दिया, जिसके बाद भैयालाल राजवाड़े पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में ही दुकानदार के साथ गाली-गलौज करने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+