Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh Veer Mela: शहीद वीर नारायण को आदिवासी समाज ने किया याद, ऐतिहासिक मेले में शामिल हुई राज्यपाल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित राजा राव पठार में आदिवासी समाज द्वारा ऐतिहासिक वीर मेले का आयोजन किया गया है। इस वीर मेले में शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

rajarao veer mela

Veer Mela Rajarao Pathar छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृति, त्यौहार और परम्परा के लिए देश भर में जाना जाता है। जिसमें मेला मड़ई का विशेष महत्व है। प्रदेश के सभी जिलों में अलग अलग रूप से मंडई का आयोजन किया जाता है। लेकिन बालोद जिले में हर साल आयोजित होने वाले वीर मेला का एक विशेष महत्व होता है। जहां आदिवासी समाज के तत्त्वाधान में राजाराव पठार ग्राम करेंझर में वीर मेला या देव मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सवाल पूछे जाते हैं।

सर्व आदिवासी समाज द्वारा होता है आयोजन

सर्व आदिवासी समाज द्वारा होता है आयोजन

राजाराव पठार में बालोद, धमतरी और कांकेर जिले के आदिवासी समाज द्वारा वीर मेले का आयोजन किया जाता है। आदिवासी समाज की वेशभूषा संस्कृति को जानने का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां आकर आप उनकी संस्कृति से वाकिफ हो सकते है। इसे आदिवासी समाज का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यहां हर साल आम लोगों के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी पहुंचते हैं। यहां तीन दिवसीय मेल में प्रदेश भर के ध्रुव गोड़, बैगा, कमार समाज के आदिवासी शामिल होने पहुंचते हैं।

तीन दिनों तक इन कार्यक्रमों का होता है आयोजन

तीन दिनों तक इन कार्यक्रमों का होता है आयोजन

राजाराव पठार में तीन जिलों के आदिवासी समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 08, 09 और 10 दिसम्बर 2022 को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर विराट वीर मेला राजाराव पठार में आयोजन किया गया है। जिसमें देव स्थापना,0 देव मेला, आदिवासी हॉटबाज़ार, रैली, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेला पाटा, आदिवासी महापंचायत तथा शहीद वीरनाराण सिंह की श्रद्वांजली सभा का कार्यक्रम किया जाता है। इस बार शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। मेले में बालोद, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला क्षेत्र के अदिवासी समाज के नागरिक, प्रतिनिधि पहुंचते हैं।

शहीद वीर नारायण को दी जाती है श्रद्धांजलि

शहीद वीर नारायण को दी जाती है श्रद्धांजलि

इस मेले के आयोजन के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद वीनारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी जाती है। साल 2013 में शहीद वीर नारायण सिंह का नाम इस मेले से जोड़ा गया। उनकी शहादत दिवस के दिन ही इस मेले का समापन होता है। आदिवासी समाज के क्षेत्र के सभी देवी देवताओं के विशाल मिलन के बाद विशेष पूजापाठ का आयोजन मेले में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रामीणों के साथ गांव के देवी देवता भी इसमें शामिल होते है। यहां बाबा राजाराव के साथ लिंगो बाबा और चरवाहा देव भी स्थापित किया गया है। जिसके कारण इसे देव मेला भी कहते हैं।

क्षेत्र में संकट आने पर बाबा राजाराव की होती है पूजा

क्षेत्र में संकट आने पर बाबा राजाराव की होती है पूजा

बाबा राजाराव की स्थापना कब हुई इसका आज तक कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि जब भी क्षेत्र में कोई संकट आता है, तब बाबा राजाराव की पूजा-अर्चना की जाती है। यह मेला पहले करेंझर में होता था लेकिन अब बाबा के महत्व को लोग जानने लगे जिसके बाद राजाराव पठार में मेले का आयोजन किया जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि बाबा राजा राव के साथ शेर भी निवास करता है, और जब भी कहीं कोई संकट आने वाला होता है तो इसकी सूचना शेर की दहाड़ से मिलती है। बाबा राजाराव के मुख्य स्थान पर महिलाओं को आने की अनुमति नहीं होती है।

राज्यपाल और सीएम भी पहुंचते हैं हर साल

राज्यपाल और सीएम भी पहुंचते हैं हर साल

इस बार भी राज्यपाल अनुसुइया उइके भी अतिथि के रूप में यहां पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हर साल यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, आदिवासी जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नन्दकुमार साय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा समेत हल्बी, गोंड़वाना, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि इस देव मेले में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+