छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया
Chhattisgarh-Anti Naxal operation: पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद जवानों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा से लगे बीजापुर जिले में 22 से अधिक नक्सली को ढेर कर दिया है।
कर्रेगुट्टा हिल्स के जंगल में ये मुठभेड़ हुई जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारी ने बताया ये हमला नक्सली ताकतों के खिलाफ चलाए जा रहे संकल्प अभियान का हिस्सा थी।

बता दें लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के गढ़ों को निशाना बनाकर उग्रवाद को खत्म करने का प्रयास चल रहा है। ये नक्सली घने जंगलों वाले इलाकों में छिप कर नक्सली ऑपरेशन चलाते हैं। भारत की एयर स्ट्राइक से खौफ में आया PAK, आधी रात को पाकिस्तान ने कर डाले ये बड़े बदलाव
इस मुठभेड़ से पहले संघर्ष बढ़ने के संकेत मिल रहे थे। एक दिन पहले इसी इलाके में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया था। इसके अलावा, सोमवार को इसी इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में एक राइफल भी जब्त की गई थी। बताया गया है कि इन मुठभेड़ों के दौरान एसटीएफ, डीआरजी और कोबरा इकाइयों के छह सुरक्षाकर्मी प्रेशर आईईडी विस्फोटों से घायल हो गए।
इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), राज्य पुलिस इकाइयों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और इसकी विशिष्ट CoBRA इकाई के सदस्यों सहित लगभग 24,000 सुरक्षा बलों को शामिल किया गया है। यह सहयोगी बल क्षेत्र में उग्रवाद से निपटने के लिए सबसे बड़े प्रयासों में से एक है।
क्या चलाया जा रहा है "ऑपरेशन संकल्प"?
" हालांकि पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था की छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर ऑपरेशन संकल्प चलाया जा रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस बात का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि बीजापुर और तेलंगाना के बॉर्डर एरिया पर कोई संकल्प नाम का अभियान नहीं चलाया गया है। इसमें 22 नक्सली मारे जाने की खबरें सामने आई है जिसका मैं खंडन करता हूं!"












Click it and Unblock the Notifications