Chhattisgarh: सौर सुजला योजना का लक्ष्य नहीं किया पूरा, ऐसी इकाईयों को होगा नोटिस जारी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 60 % से कम प्रगति वाली इकाईयों को नोटिस जारी किया जायेगा। बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा ने क्रेडा प्रधान कार्यालय में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाईमास्ट, बायोगैस और स्थापित संयंत्रों के सुचारू रूप से संचालन एवं संधारण सहित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रधान कार्यालय के समस्त वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी मौजूद थे।

cg news

राजेश सिंह राणा ने खेती किसानी के लिए प्रदेश के किसानों को खेतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कहा है। सौर सुजला योजना के तहत् 1 लाख 52 हजार 926 संयंत्र अब तक स्थापित किये जा चुके हैं, जिससें 1 लाख 83 हजार 511 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो रही है। दूरस्थ अंचलों के क्षेत्र के कृषकों के लिए सौर सुजला योजना लोकप्रिय हो चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में 5 हजार 985 संयंत्रों की स्थापना का कार्य प्रगतिरत् है, जिससे 7182 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इन स्थापित पम्पों से प्रतिवर्ष लगभग 07 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी हो रही है।

इस समीक्षा बैठक में राणा ने जिन इकाईयों के द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया है और लक्ष्य के विरूद्ध 60% से कम प्रगति वाली इकाईयों को नोटिस जारी करने, कॉल सेन्टर में लंबित शिकायतों को निराकृत करने के निर्देश हैं।उन्होंने सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के माध्यम से नदी, एनीकटों में उपलब्ध सतही जल को आसपास के कृषि भूमि में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जाता है। अब तक इस योजनान्तर्गत कुल 229 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, जिससे लगभग 2682 कृषक लाभान्वित हुए हैं एवं 2814 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हुई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, बलरामपुर में अवैध परिवहन रोकने चेकपोस्ट पर बेरियर प्रभारी नियुक्त

इंदिरा गाँव गंगा योजना के माध्यम से नदी, एनीकटों में उपलब्ध सतही जल का उपयोग कर ग्रामवासियों की निस्तारी के लिये आसपास के तालाबों को भरा जाता है। इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 33 कार्य पूर्ण हुए हैं, जिसके तहत् कुल 48 तालाब भरे गये हैं एवं 25 कार्य प्रगतिरत् हैं।

हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के मकसद से जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से क्रेडा द्वारा सोलर पेयजल पंपों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 7 हजार 601 सोलर पम्पों की स्थापना कार्य किया जा चुका है तथा 3 हजार 367 संयंत्रों की स्थापना का कार्य प्रगतिरत् है और 188 सर्वे हेतु लंबित कार्यों को निरस्त करने तथा 2283 स्थल जहाँ कार्य शुरू नहीं किया गया है, उन इकाईयों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं।

छत्तीसगढ़ में स्थापित बायोगैस संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने एवं नवीन बायोगैस निर्माण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा निर्माण और ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अधिक से अधिक ऊर्जा क्लबों के गठन एवं विद्यालयों एवं क्रेडा की तरफ से संचालित ऊर्जा पार्क में जागरूकता कार्यक्रम के प्रस्ताव प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मीसा बंदियों को फिर मिलेगी सम्मान राशि, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+