छत्तीसगढ़ में मीसा बंदियों को फिर मिलेगी सम्मान राशि, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेत

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर में लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि मीसा बंदियों को सम्मान राशि की बहाली के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पहल करेगी।

cg news

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मैंने मीसा बंदियों के तकलीफों, उनके संघर्ष और पीड़ा को मैंने महसूस किया है। आपातकाल के दौरान मेरे बड़े पिताजी नरहरि साय भी 19 महीने तक जेल में थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार मीसाबंदियों की सम्मान राशि की बहाली के लिए पहल करेगी। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भर से आए मीसा बंदी और उनके परिजनों ने अपनी आपबीती भी साझा की।

सीएम विष्णुदेव साय ने आपातकाल के समय का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानी जब जेल जाते थे तो उस परिवार की स्थिति बड़ी पीड़ादायक हो जाती थी। इन परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो जाता था। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मीसा बंदियों के साथ उनकी सरकार न्याय करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की सरकार ने मीसाबंदियों के लिए सम्मान राशि देने की शुरुआत की थी। हम भी मीसाबंदियों के लिए बेहतर कार्य करेंगे। वहीं राज्यसभा सांसद और लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए संघर्ष की बात जब भी आएगी, तब इन लोकतंत्र के प्रहरी मीसा बंदियों के संघर्षों से प्रेरणा ली जाएगी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: मंत्री रामविचार नेताम ने किया कृषि पंचांग 2024 का विमोचन, किसानों के लिए होगा उपयोगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+