छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस कल, शासकीय भवनों पर की जाएगी रोशनी
CHHATTISGARH: 01 नवम्बर 2023 की रात्रि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवसमें सभी जिला मुख्यालयों और राजधानी रायपुर, नया रायपुर अटल नगर में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल, बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टर तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देश जारी किए गए हैं।

इधर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर साल विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें।
ज्ञात हो कि 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था। छत्तीसगढ़ 135,190 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ में धान की पैदावार अधिक मात्रा में होती है,इसलिए इसको धान का कटोरा के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें NOTA की प्रासंगिकता पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कही यह बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications